Wednesday, February 5, 2025
HomeNewsNationalCISF आत्महत्या मामले में 40 प्रतिशत गिरावट, रंग लाई जागरूकता पहल

CISF आत्महत्या मामले में 40 प्रतिशत गिरावट, रंग लाई जागरूकता पहल

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2024 में प्रति लाख आत्महत्या के मामले 9.87 प्रतिशत तक सीमित हो गया है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

मानसिक स्वास्थ्य से जुडी पहल के कारण CISF आत्महत्या दर में सुधार

CISF News in Hindi, Central Industrial Security Force News : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  कर्मचारियों के आत्महत्या  दर में 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यह मानसिक स्वास्थ्य से जुडी विभिन्न पहलों का सकारात्मक नतीजा है। वहीं, यह सुधार बल के नेतृत्व द्वारा लागू किए गए अच्छे नियम-कायदों और संतुलित उपायों का नतीजा है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2024 में प्रति लाख आत्महत्या के मामले 9.87 प्रतिशत तक सीमित हो गया है। जो 2023 में 16.98 प्रतिशत था। 2024 में कुल 15 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए। जबकि 2023 में यह संख्या 25 तक जा पहुंची थी। वर्ष 2022 में 26, 2021 में 21, और 2020 में 18 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए थे।
CISF आत्महत्या मामलों में 40 प्रतिशत गिरावट, रंग लाई जागरुकता पहल
आत्महत्या मामलों में 40 प्रतिशत गिरावट, रंग लाई जागरुकता पहल (Symbolic image)
DIG (EOU) मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों ने कर्मचारियों के बीच आत्महत्या के मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह गिरावट मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और तनाव प्रबंधन कार्यक्रमों का नतीजा हैं। सुरक्षा बल ने ऑनलाइन शिकायत पोर्टल, AIIMS के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन, और ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी में बदलाव जैसे कई उपयोगी उपायों को लागू किया है।

औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करता है यह बल 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला सुरक्षा बल है। यह देश के महत्वपूर्ण ढांचों, निजी संस्थानों, परमाणु संयंत्रों, पावर प्लांट्स, अंतरिक्ष संस्थानों, देश के 66 हवाई अड्डों, और दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article