Thursday, October 17, 2024
HomeLifeStyleBlood Group Effect : जानिए! किस ब्लड ग्रुप वालों को कौन सी...

Blood Group Effect : जानिए! किस ब्लड ग्रुप वालों को कौन सी बीमारी का रहता है जोखिम

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Blood Group Effect on body : ब्लड ग्रुप भी होता है बीमारियों के लिए जिम्मेदार

नई दिल्ली।टीम डिजिटल :   खराब जीवनशैली और गलत खानपान बीमारियों की प्रमुख वजह है लेकिन आपका ब्लड ग्रुप (Blood Group Effect) भी बीमारियों के पीछे जिम्मेदार होता है। प्रत्येक ब्लड ग्रुप में किसी खास बीमारी का जोखिम बना रहता है। रेड ब्लड सेल्स में खास तरह का प्रोटीन एंटीजेन होता है। जिससे ब्लड टाइप का पता चलता है।

जब ये एंटीजेन बैक्टीरिया या वायरस जैसी चीजों के संपर्क में आते हैं, तब यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को ट्रिगर करता है। जब किसी के शरीर में गलत ब्लड ग्रुप का ब्लड चढा दिया जाता है, तब ऐसा ही रिस्पांस शरीर को मिलता है। इसकी वजह से शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैंं। हम यहां आपको यह बता रहे हैं कि किस ब्लड ग्रुप वालों को कौन सी बीमारी का खतरा (Blood Group Effect on Body) होता है।

हृदय रोग का किसे खतरा

हार्ट अटैक और हृदय रोग का ब्ल्ड ग्रुप से गहरा कनेक्शन होता है। ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप एबीओ जीन वाले होते हैं। अगर इस ब्लड ग्रुप वाले लोग लंबे समय तक ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां वायु प्रदूषण हो, तो ऐसे लोगों में हार्ट अटैक खतरा बांकी लोगों के मुकाबले अधिक होता है। ऐसे लोगों में कोरोनरी ऑर्टरी से संबंधित बीमारी का जोखिम बना रहता है। यह हार्ट को शख्त और धमनियों को पतला बना देता है। जिसके कारण हार्ट अटैक आता है।

Also Read : Inflammation : पढिए! शरीर में सूजन का स्तर कैसे प्रभावित करता है सोशल मीडिया का प्रयोग

किसे होता है ब्रेन फंक्शन और मेमोरी लॉस का जोखिम

Blood Group Effect : जानिए! किस ब्लड ग्रुप वालों को कौन सी बीमारी का रहता है जोखिम
Blood Group Effect : जानिए! किस ब्लड ग्रुप वालों को कौन सी बीमारी का रहता है जोखिम

ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप वालों में ओ ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ब्रेन फंक्शन और मेमोरी लॉस से जुडी बीमारियों का जोखिम अधिक होता है। इस ब्लड ग्रुप वालों को स्ट्रोक का भी खतरा अधिक होता है।

कैंसर का किसे जोखिम

वैसे तो कैंसर के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं लेकिन दूसरे ब्ल्ड ग्रुप वालों के मुकाबले ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों में कैसर का ज्यादा जोखिम होता है।

किसे स्ट्रेस का अधिक जोखिम

तनाव कार्टिसोल की वजह से बढता है। कार्टिसोल स्ट्रेस हार्मोन्स को बढाता है। टाइप ए ब्लड ग्रुप वालों में कार्टिसोल का स्तर अधिक होता है। इसकी वजह से उन्हें दूसरों के मुकाबले अधिक तनाव होता है और इसे मैनेज करने में भी मुश्किल पेश आती है।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article