कई संस्थानों ने मिलकर बांटें दिव्यांगों को कंबल 

Delhi News in Hindi, Delhi Event News : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ संस्थाओं ने दिव्यांगों के लिए संयुक्त कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरित किए गए।
कन्फिन होम बैंक, गुरुग्राम शाखा , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांग संस्थान, नई सीमापुरी और पूर्वांचल विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 50 दिव्यांगों और जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को कम्बल वितरित किया गया।
Delhi News : दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण 
दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण
पूर्वांचल विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राकेश रमण झा ने उपस्थित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर संचालित होने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज अपने साथ रहने वाले लोगों की जरूरतों का अगर ध्यान रखते हुए सेवा और सहायता की भावना से प्रेरित होकर काम करे तो कई मोर्चों पर निराशा और अभाव की स्थिति को दूर किया जा सकता है।
इस अवसर पर कम्बल वितरण बैंक के उप प्रबंधक शारीक, समाजसेवी अरुण शर्मा, हेमंत त्यागी, यूसुफ सैफी, विनय तिवारी, अमित यादव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांग संस्थान की सोशल वर्कर शहनाजम मौजूद रहे। कार्यक्रम में गुंजन तिवारी, सोनू सिंह, योगिता, सुष्मिता राणा ने सक्रिय भागीदारी रही। लाभर्थियों में जुनैद, धर्मेन्द्र, लक्ष्मण, आसिफ और सूरज सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here