वेब कहानियां

क्या आप जानते हैं : कोलेस्ट्रोल भी बन सकता है हिप्स पेन की वजह 

साइलेंट किलर है कोलेस्ट्रॉल 

नई दिल्ली। टीम डिजिटल :
क्या आप जानते हैं? कोलेस्ट्रोल (cholesterol) भी हिप्स पेन (hips pain) की वजह बन सकता है। आम तौर पर शरीर में होने वाले दर्द को लोग ऑर्थोपेडिक समस्या ही मानते हैं लेकिन कई बार समस्याएं अलग होती हैं। इसी तरह की समस्या है कोलेस्ट्रोल की वजह से होने वाला हिप्स पेन (hip pain due to cholesterol)। इस बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है लेकिन हम यहां आपको इस विषय पर विस्तृत जानकारी शेयर कर रहे हैं। 

हिप्स मसल्स को कैसे प्रभावित करता है कोलेस्ट्रोल 

क्या आप जानते हैं : कोलेस्ट्रोल भी बन सकता है हिप्स पेन की वजह 
क्या आप जानते हैं : कोलेस्ट्रोल भी बन सकता है हिप्स पेन की वजह
हमारी रक्त कोशिकाओं के बीच हाई कोलेस्ट्रोल का निर्माण प्लाक के तौर पर होता है। इस प्लाक के बढने की वजह से कोशिकाओं में रक्त की आपूर्ति प्रभावित होने लगती है। इसकी वजह से मसल्स में पर्याप्त स्तर में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के जिन हिस्सों में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचती तो वहां दर्द होने लगता है। जिन मसल्स के जरिए शारीरिक गतिविधियां संचालित होती है, उन मसल्स में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से दर्द की अधिक समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक काफी लोगों ने परामर्श के दौरान यह माना भी है कि उन्हें हाईकोलेस्ट्रोल की समस्या के साथ हिप्स मसल्स में पेन भी है। 

हल्के में न लें हाईकोलोस्ट्रोल और हिप्स पेन की समस्या 

हालांकि, सामन्य रूप से हाईकोलेस्ट्रोल और हिप्स मसल्स में पेन को समझना आसान नहीं है लेकिन ज्यादातर लोग इसे ऑर्थोपेडिक पेन समझकर उस दिशा में समाधान करने लगते हैं। हाई कोलेस्ट्रोल के साथ हिप्स मसल्स में पेन की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढने की वजह से पेरिफेरल धमनी रोग (peripheral artery disease)  हो सकता है। धमनियों में कोलेस्ट्रोल के जमने की वजह से धमनियां सिकुड जाती हैं। इससे पैरों और हाथों में खून की आपूर्ति काफी कम हो जाती है। जब पैरों में पर्याप्त रक्त आपूर्ति नहीं होती, तो ऐसे में चलने के दौरान मरीज को परेशानी का सामना करना पडता है। 

संकेत को समझें 

क्या आप जानते हैं : कोलेस्ट्रोल भी बन सकता है हिप्स पेन की वजह 
क्या आप जानते हैं : कोलेस्ट्रोल भी बन सकता है हिप्स पेन की वजह
शरीर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कुछ न कुछ संकेत जरूर देता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रोल की वजह से हिप्स मसल्स में पेन की समस्या को लेकर भी शरीर संकेत देता है। बस उसे समय रहते समझने और तत्काल डॉक्टरी सहायता लेने की जरूरत होती है। अगर पर्याप्त मात्रा में शारिरीक श्रम करने के बाद भी हिप्स मसल्स में दर्द बना रहे तो यह हाई कोलेस्ट्रोल की वजह से हो सकता है। हिप्स मसल्स में होने वाला यह दर्द कूल्हे, जांघ और पिंडलियों तक फैल सकता है। आमतौर पर यह देखा गया है कि थोडा आराम करने के बाद इस दर्द में आराम मिलता है लेकिन जैसे ही आप दोबारा फिजिकल एक्टिविटी शुरू करते हैं, यह दर्द बढने लगता है। पेरिफल धमनी रोग के अन्य लक्षण भी हैं। इसमें नाखून और पैरो की स्किन के रंग में अचानक बदलाव देखा जा सकता है। 

ये भी संकेत दे सकता है शरीर 

हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या होने पर शरीर और भी संकेत दे सकते हैं। टांगों का सुन्न पडना, टांगों का बाल झडना, अंगूठे के नाखूनों का टूटना, पैर के तलवे में अल्सर (वेनस अल्सर), टांगों का रंग बदलना, स्किन का चमकदार नजर आना, टांगों की मसल्स का सिकुडना, पुरुषों में नपुंसकता। 

इनके सेवन से बचें 

  • प्रोसेस्ड फूड
  • फ्राइड फूड
  • पाम ऑयल से बनी चीजें
  • क्रीम
  • हाई चीज
  • बटर

इन्हें अपनाएं 

  • साबूत अनाज
  • मौसमी फल
  • मौसमी सब्जियां
  • अखरोट
  • बादाम
  • अंजीर
  • पत्तेदार सब्जियां
  • ग्रीन टी
  • कॉफी
  • डार्क चाकलेट (शुगर फ्री)
  • देशी घी (नियंत्रित मात्रा में)
Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from  Menu on the Top of the Website. (Photo : freepik)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *