Saturday, September 7, 2024
HomeNewsNationalEmployment News Aiims : 20 एम्स में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों के पद...

Employment News Aiims : 20 एम्स में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों के पद खाली

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Employment News Aiims : कैसे होगा मरीजों का उपचार

नई दिल्ली। टीम डिजिटल :  Employment News Aiims : 20 एम्स में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों के पद खाली-  देशभर के 20 एम्स में डॉक्टरों के अलावा अन्य कर्मचारियों के पद रिक्त (post vacant) हैं। आंकडों में अगर बात करें तो वर्तमान में 50 प्रतिशत फैकल्टी और नॉन फैकल्टी पद रिक्त हैं। इनमें सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के पद शामिल हैं। ऐसे में बडा सवाल यह है कि मरीजों का उपचार कैसे होगा और एम्स जैसी संस्थान अपनी गुणवत्ता को किस तरह मेंटेन कर पाएगी। जानकारी के मुताबिक एम्स मेें स्वीकृत 4,795 पदों में से 2,161 पद रिक्त हैं।

तेलंगाना में फैकल्टी के 183 पदों को मंजूरी

आंकड़ों के मुताबिक बीबीनगर, तेलंगाना एम्स ने फैकल्टी के 183 पदों को मंजूरी दी है। इनमें से 108 पदों पर बहाली हुर्ई और 75 अब भी रिक्त हैं। इसी तरह नॉन-फैकल्टी कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या 971 है। इनमें से अब तक 351 पदों पर ही बहाली हो सकी है। जबकि, 620 पद अब भी रिक्त हैं।

दिल्ली एम्स का हाल

एम्स नई दिल्ली में फैकल्टी के 1207 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 860 पदों पर बहाली की जा चुकी है। जबकि, 347 पद अभी भी खाली हैं। नॉन-फैकल्टी कर्मचारियों की स्वीकृत पदों की संख्या 12,878 है, लेकिन 10,447 पदों पर ही बहाली हुई है और 2431 पद रिक्त हैं।

Employment News Aiims
Employment News Aiims : 20 एम्स में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों के पद खाली | Photo : freepik

एम्स मदुरै में कर्मचारियों की सबसे अधिक कमी

एम्स मदुरै 183 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 42 फैकल्टी पद पर नियुक्ति है। जबकि, 141 फैकल्टी पद और 903 नॉन-फैकल्टी पद अब भी रिक्त हैं। कुछ ऐसा ही हाल पश्चिम बंगाल के कल्याणी में स्थित एम्स का भी है। यहां फैकल्टी के स्वीकृत 259 पद हैं। इनमें से 151 पद रिक्त् हैं। जबकि, नॉन-फैकल्टी के 834 पद खाली है। यहां स्वीकृत पदों की संख्या 1520 हैं।

Also Read : Delhi Aiims News : महिला की सहमति के बिना डॉक्टर ने अंडाणु किया इस्तेमाल, चेतावनी देकर छोडा

कहां और किस एम्स में क्या है फैकल्टी पदों का हाल

  • दिल्ली – 347 पद
  • भोपाल – 109 पद
  • भुवनेश्वर- 79 पद
  • जोधपुर – 85
  • पटना – 91 पद
  • रायपुर – 115 पद
  • ऋषिकेश – 94 पद
  • मंगलगिरि – 53 पद
  • नागपुर – 78 पद
  • कल्याणी – 151 पद
  • गोरखपुर – 95 पद
  • बटिंडा – 71 पद
  • बिलासपुर – 88 पद
  • गुवाहाटी – 100 पद
  • देवघर – 75 पद
  • बीवीनगर – 75 पद
  • रायबरेली – 92 पद
  • राजकोट – 111 पद
  • मदुरै – 141 पद
  • जम्मू – 111 पद

स्रोत : लोकसभा में पेश किए गए आंकडे

पदों पर भर्ती के लिए उम्र सीमा में दी गई छूट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक विभिन्न एम्स में खाली पड़े पदों पर प्रोफेसर और अतिरिक्त प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से बढ़ाकर 58 वर्ष तक की गई है।जबकि, ​सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के 70 वर्ष की आयु तक के सेवानिवृत्त संकाय की संविदात्मक नियुक्ति का भी रास्ता साफ किया गया है। वहीं, नर्सिंग संवर्गों के लिए भी केंद्रीकृत भर्ती प्रक्रिया को लागू किया गया है।

Employment News Aiims : 20 एम्स में डॉक्टरों सहित कर्मचारियों के पद खाली


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article