Friday, October 18, 2024
HomeLifeStyleGood Morning Exercise : सुबह शरीर को सिर्फ 20 मिनट दीजिए, दिनभर...

Good Morning Exercise : सुबह शरीर को सिर्फ 20 मिनट दीजिए, दिनभर बरकरार रहेगी ऊर्जा और ताजगी

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Good Morning Exercise से मिलेगी नसों, हड्डियों और ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद

नई ​दिल्ली। Good Morning Exercise : सुबह उठकर सबसे पहले क्या ऐसा करना चाहिए, जिससे शरीर का आलस्य दूर हो और पूरे दिन शरीर ऊर्जावान बना रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के फिटनेस टिप्स फॉलो करते हैं। हम आपको यहां महज 20 मिनट की टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपके शरीर में पूरे दिन न केवल ताजगी बनी रहेगी बल्कि आपका शरीर ऊर्जा से भी भरपूर रहेगा। नियमित रूप से यह प्रयोग करने से नसों, हड्डियों और ब्रेन भी हेल्दी रहेगा। तो देर किस बात की, वॉर्मअप कीजिए और आज से ही इस प्रयोग को शुरू कर दीजिए।

Bed wall pose का 20 मिनट करें अभ्यास

 सुबह शरीर को सिर्फ 20 मिनट दीजिए, दिनभर बरकरार रहेगी ऊर्जा और ताजगी
सुबह शरीर को सिर्फ 20 मिनट दीजिए, दिनभर बरकरार रहेगी ऊर्जा और ताजगी | Photo ; freepik

सुबह उठकर सबसे पहले अन्य किसी काम को करने से बचें। 20 मिनट का समय रिजर्व करें और अपने बिस्तर पर ही लेटे-लेटे यह इस प्रयोग को करें। आपको एक तकिया लेना है और उसपर सामान्य रूप से सिर रखकर पीठ के बल सोना है। इस दौरान अपने पैरों को दीवार से लगाना है। ऐसा करते हुए पैर को बिलकुल सीधा और आराम से रखें। इसके बाद अपने पैरों को दोनों साइड टर्न करें। पैरों को अपने मुंह की ओर मोडकर और उसे ​दिवार से टिकाए रखें।

बेड वॉल पोज के फायदे

नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है

दीवार पर पैर टिकाकर 20 मिनट तक लेटने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय हो जाता है। यह हमारे दिमाग और शरीर की रेस्टिंग प्रोसेस को उत्तेजित करता है। इस प्रयोग से नसें शांत हो जाती है और शरीर तनाव मुक्त हो जाता है। इससे शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और शरीरिक रूप से बेहतर महसूस होता है।

Also Read : Bones Health : हड्डियों को मजबूत रखने के लिए इन 5 चीजों से करें तौबा

हड्डियों को मिलता है स्टार्ट

सुबह उठकर 20 मिनट तक दीवार पर पैर सटाकर लेटने के इस प्रयोग से हड्डियों को बेहतर स्टार्ट मिल जाता है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। वहीं हड्डियों की कार्यप्रणाली भी बेहतर हो जाती है। ऐसा करने से जोडों की हल्की एक्सरसाइज भी हो जाती है। नियमित रूप से ऐसा करने से इससे संपूर्ण शरीर को लाभ मिलता है।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article