वेब कहानियां

Google Search (Year End 2022) : कोरोना काल में मददगार साबित हुआ गूगल सर्च इंजन 

Special Report : सेहत के लिए सबसे ज्यादा इन विषयों पर लोगों ने किया गूगल सर्च 

नई दिल्ली।टीम डिजिटल :
कोरोना काल (corona era) में गूगल सर्च (Google Search) इंजन लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हुआ है। वर्ष 2022 (year 2022) में स्वास्थ्य चुनौतियां (Health challenges in the year end 2022) बढती रही हैं। कोरोना काल (Corona period) के बाद जब लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि पोस्ट कोविड इंपैक्ट (post covid impact) से उपजी परेशानियों ने घेर लिया। यह सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना से उबरने के बाद ब्लैक, येलो और ग्रीन फंगस ने अपना शिकंजा कसना शुरू किया और अब साल 2022 की विदाई (Farewell to the year 2022) से पहले रहस्मयी रूप से लोगों की मौत हार्ट अटैक (heart attack) से जारी है।
इन तमाम चुनौतियों के बीच वर्ष 2022 (year 2022) में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर किस कदर चिंतित रहे हैं इसका अंदाजा गूगल पर सर्च होने वाले विषयों (search for home remedies on Google) को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। एक तथ्य जो सामने आया है, वह यह है कि लोगों ने गूगल पर घरेलू नुस्कों की खूब तलाश की है। यहां हम बता रहे हैं कि वर्ष 2022 में वह कौन से स्वास्थ्य से जुडे विषय हैं, जिनके बारे में जानने में लोगों ने अधिक उत्सुकता दिखाई है। 

वेट कंट्रोल के नुस्खों में रही लोगों की रूचि| (Weight loss tips)

Special Report (Year End 2022) : कोरोना काल में मददगार साबित हुआ गूगल सर्च इंजन 
Special Report (Year End 2022) : कोरोना काल में मददगार साबित हुआ गूगल सर्च इंजन
वर्ष 2021 में लॉकडाउन (Lockdown in the year 2021) के कारण लोगों का ज्यदातर समय घर में ही गुजरा। ऐसे में लोगों ने खान-पान के प्रति विशेष रूचि दिखाई। जिसके बाद कम्यूनिटी लेवल पर मोटापा की समस्या भी हावी हुई है। अब इस समस्या के समाधान के लिए लोगों में उत्सुकता बढी तो गूगल सर्च से लोगों ने मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खों को खूब सर्च किया। लोगों ने वजन कम करने में मददगार मसालों से लेकर आहार तक को सर्च किया। 

कोरोना से बचाव के लिए सर्च किए गए घरेलू उपाय| ( remedies for prevention from covid)

साल 2022 में लोगों ने कोराना संक्रमण से बचाव के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्कों को खूब सर्च किया। इसके अलावा सैनिटाइजर के सुरक्षित इस्तेमाल को जानने के लिए भी लोगों ने काफी उत्सुकता दिखाई। इसके अलावा घरों में वेंटिलेशन को लेकर भी लोगों ने काफी कुछ जानना चाहा। 

इम्युनिटी बढ़ाने पर भी रहा जोर| (Immunity boosting tips)

कोरोना संक्रमण और इससे उपजे संकटकाल मेें लोग इम्यूनिटी को लेकर विशेष चिंतित पाए गए। इस दौरान लोगों ने गूगल पर इम्यूनिटी बूस्टिंग टिप्स खूब सर्च किया। इसमें इम्यूनिटी बढाने वाले काढे, फल-सब्जियों से लेकर अनाजों की जानकारी तलाशी गई। 

सर्दी जुकाम और गले की खराश से संबंधित नुस्खे| (Remedies for cold and sore throat)

Special Report (Year End 2022) : कोरोना काल में मददगार साबित हुआ गूगल सर्च इंजन 
Special Report (Year End 2022) : कोरोना काल में मददगार साबित हुआ गूगल सर्च इंजन
कोरोना संक्रमण काल में खौफ इस कदर कायम था कि सामान्य सर्दी-जुकाम ने भी लोगों की नींद उडा दी थी। ऐसे में वर्ष 2022 के दौरान लोगों ने सर्दी-जुकाम और गले की खराश को दूर करने वाले घरेलू नुस्खों की गूगल पर विशेषतौर से सर्च की। इस समस्या से भी निजात पाने के लिए लोगों ने फल-सब्जियों से लेकर आयुर्वदिक दवाइयों के बारे में जानकारी हासिल करने मेें रूचि दिखाई। 

विटामिन सी और डी की कमी दूर करने के उपाए| (Remedies for Vitamin C and D deficiency)

कोरोना संकट के समय विटामिन सी और विटामिन डी को लेकर लोगों का ​विशेष फोकस रहा है। गूगल सर्च में लोगों ने विटामिन सी और विटामिन डी की कमियों को दूर करने में मददगार नुस्खों के बारे में जानना चाहा। लोगों ने इन विटामिनों की मौजूगी वाले फल-सब्जियों से लेकर आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्कों की तलाश की। 

काढ़ा बनाने की रेसिपी सीखने में रही विशेष रूचि| (Recipe for kadha)

Special Report (Year End 2022) : कोरोना काल में मददगार साबित हुआ गूगल सर्च इंजन 
Special Report (Year End 2022) : कोरोना काल में मददगार साबित हुआ गूगल सर्च इंजन
साल 2022 में लोगों ने इम्यूनिटी बूस्टर्स के बारे में जानने को भी अधिक उत्सुक पाए गए। लोगों ने गूगल सर्च में काढा बनाने की रेसिपी से लेकर इम्यूनिटी बूस्अर फल और सब्जियों के बारे में जानकारी हासिल की। इनमें हल्दी-दूध, तुलसी-अदरक, काली मिर्च का काढा इत्यादी को विशेष रूप से सर्च किया गया। 

कब्ज को दूर करने के उपाए तलाशे| (Remedies for constipation)

साल 2022 में स्वास्थ्य से संबंधित सामान्य विषयों में कब्ज की परेशानी से निजात के लिए लोगों ने काफी सर्च किया। कब्ज की समस्या के लिए घरेलू नुस्कों से लेकर कब्ज को दूर करने के उपायों के बारे में लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया। 
Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You can read news in your preferred language. Change of language is available at the beginning of the post (before the highlights). Photo : freepik

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *