Wednesday, April 17, 2024
HomeHealth Tipsसेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ 

सेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ 

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

अंगूर वजन घटाने में भी करता है मदद 

नई दिल्ली।टीम डिजिटल : 
अंगूर (Grapes) को विशेषज्ञों ने सेहत का खजाना बताया है। अंगूर खाने के कई स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Grapes) हैं। आमतौर पर तीन तरह के अंगूर होते हैं। काला, हरा और लाल अंगूर। अंगूर में सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।  

ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित – Grapes for Blood Pressure Control

सेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ 
सेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ
रोजाना अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डॉक्टरों के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को प्रतिदिन 100 से 150 ग्राम अंगूर खाना चाहिए। अगर डायबिटीज की समस्या है तो अंगूर खाने के विषय में चिकित्सक की राय जरूर लें। 
[irp posts=”8859″ ]

अंगूर में कैलोरी होता है कम

सेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ 
सेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ
अंगूरों की एक बडी विशेषता होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यही कारण है ​कि इसके निय​मित सेवन से वजन घटाने में भी काफी मदद मिलती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ओवर वेट लोगों को नियमित रूप से अंगूर खाना चाहिए। 
[irp posts=”8849″ ]

पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है अंगूर  

अंगूर में फाइबर की मात्रा होती है। फाइबर की वजह से पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में अंगूर विशेष भूमिका निभाता है। अगर पाचन संबंधित समस्या भी है, तो अंगूर इसे दूर करने में भी मदद कर सकता है। कब्ज, पेट दर्द और गैस से संबंधित समस्या में अंगूर फायदेमंद है। 

खून की कमी को पूरा करता है अंगूर 

सेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ 
सेहत का खजाना है अंगूर, सर्दियों में मिलता है विशेष लाभ
अगर शरीर में खून की कमी रहती है, तो इसे पूरा करने का बेहतर माध्यम अंगूर का नियमित सेवन हो सकता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए भी विशेषज्ञ अंगूर खाने की सलाह देते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक एक गिलास अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। गर्भवती महिलाओं को गर्भस्थ शिशु के बेहतर पोषण के लिए भी अंगूर खाने की सलाह दी जाती है। 

अंगूर में होते हैं कैंसर रोधी तत्व – Grapes protect against cancer

नियमित तौर पर अंगूर का सेवन कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह कैंसर के साथ खून से संबंधित संक्रमण से भी बचाता है। 

हृदय रोग से रक्षा करता है अंगूर – Grapes for heart diseases

अंगूर हृदय रोग से भी बचाव करता है। इससे बचाव के लिए विशेषज्ञ हफ्ते में 3 बार अंगूर खाने की सलाह देते हैं। सर्दी के मौसम में अंगूर का सेवन हृदय रोग से रक्षा में विशेष लाभ देता है। 
Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You can read news in your preferred language. Change of language is available at the beginning of the post (before the highlights)..  Photo : freepik

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article