Friday, October 18, 2024
HomeLifeStyleHealing Meditation : इस तरह अगर किया ध्यान दिमाग-शरीर को मिलेगा दोहरा...

Healing Meditation : इस तरह अगर किया ध्यान दिमाग-शरीर को मिलेगा दोहरा लाभ

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Healing Meditation के लिए लीजिए म्यूजिक का सहारा

नई दिल्ली। Healing Meditation : अगर हमेशा मन बुझा सा रहता है। शरीर थकान महसूस करता है और नींद में समस्या है तो मेडिटेशन का यह रूप आपको बडी राहत दिला सकता है। मानसिक स्वास्थ्य और शरीर को बेहतर रखने के लिए मेडिटेशन बेहद जरूरी है। इन दिनों म्यूजिक मेडिटेशन (Music Meditation) में लोगों की रूचि खूब बढ रही है क्योंकि इससे लोगों को दोहरा स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। हम यहां म्यूजिक मेडिटेशन से जुडी हर जरूरी पहलु आपसे शेयर कर रहे हैं।

संगीत सुनने के होते हैं चमत्कारी लाभ

तनाव को कम करता है

हेल्थलाइन के मुताबिक तनाव को दूर करने के लिए म्यूजिक मेडिटेशन (Music Meditation) एक बेहतर विकल्प है। जब व्यक्ति के दिमाग में हार्मोनल बदलाव होते हैं तब तनाव की स्थिति पैदा होती है। इनमें कोर्टिसोल, एंडॉर्फिन, प्रोलाक्टिन प्रमुख हैं। इसमें आने वाले परिवर्तन से ही इंसान तनावग्रस्त हो जाता है। ऐसे में मेडिटेशन के साथ संगीत का सहारा लेने से इंसान के अंदर आनंदा का संचार होता है और तनाव से संबंधित हार्मोन संतुलित हो जाते हैं।

बौद्धिक क्षमता हो जाता है बेहतर

Healing Meditation : इस तरह अगर किया ध्यान दिमाग-शरीर को मिलेगा दोहरा लाभ
इस तरह अगर किया ध्यान दिमाग-शरीर को मिलेगा दोहरा लाभ | Photo : freepik

मेडिटेशन के साथ संगीत के प्रयोग से बौद्धिक क्षमता में बेहतर होने के साथ ध्यान लगाने की क्षमता भी बढती है। मेडिटेशन विशेषज्ञों के मुताबिक यह तबतक सफल नहीं हो सकता, जबतक मेडिटेशन करने वाला व्यक्ति इसमें पूरी तरह से तल्लीन न हो जाए। इसके लिए मेडिटेशन में संगीत का प्रयोग एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस प्रयोग को नियमित करना जरूरी है।

Also Read : Blood Group Diet Chart को फॉलो किया तो मोटापा और गैस से मिलेगा छुटकारा

भावनाओं पर रख पाएंगे काबू

मेडिटेशन करते हुए संगीत सुनने से भावनाओं में नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कई बार इंसान भावनात्मक तौर पर परेशान होता है और दिमाग में कई तरह की उथल-पुथल चल रही होती है। ऐसे में यह जरूरी है कि इंसान अपनी भावनाओं पर काबू रखे। संगीत इसके लिए एक बेहतर माध्यम बन सकता है। संगीत दिमाग के उन हिस्सों में होने वाले रासायनिक उतार-चढ़ाव को संतुलित करने का काम करता है, जो तनाव या अवसाद की वजह से असंतुलित हो जाते हैं।

चैन की नींद सुलाता है संगीत

इन दिनों नींद न आने की समस्या लोगों पर हावी हो रही है। व्यस्त और चुनौतिपूर्ण जीवन ने इंसान को कई मायनों में विचलित कर दिया है। नींद में समस्या पैदा होने की यह एक बडी वजह है। इससे इंसान का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अनिद्रा के शिकार एक व्यक्ति के लिए संगीत चमत्कारिक लाभ प्राप्त करने का जरिया बन सकता है। मेडिटेशन के साथ म्यूजिक का संगम इस समस्या से आसानी से निजात दिला सकता है। नियिमत रूप से यह प्रयोग करने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Avinash Jha
Avinash Jhahttps://caasindia.in
अविनाश झा एक Ankylosing Spondylitis warrior हैं और पिछले 10 वर्षों से एएस का सामना कर रहे हैं। पेशे से अकाउंट मैनेजर हैं। अविनाश पिछले 4 वर्षों से एएस वॉलेंटियर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article