वेब कहानियां

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   

  • पोषक तत्वों का खजाना है अखरोट

नई दिल्ली।टीम डिजिटल : सर्दियों का मौसम आ गया है और बदलते मौसम में सेहत की देखरेख ज्यादा जरूरी हो जाती है। सर्दियों के इस मौसम में अखरोट सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद (Walnut Benefits) होता है। अखरोट को अगर खास तरीके से खाया जाए (Akhrot Khane Ke Fayde) तो यह न केवल दिमाग के लिए बेहतर होता है, बल्कि हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। केवल इतना ही नहीं जोडों के दर्द वाले मरीजों के लिए अखरोट बेहद फायदेमंद साबित होता है। तो आईए हम बताते हैं अखरोट खाने का यह खास तरीका जिससे आप इसका अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

इस तरह से खाएं अखरोट

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   
Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत
अखरोट को बादाम की तरह ही रातभर भिंगों कर (Water Soaked Walnut) रखने और फिर अगली सुबह इसे खाने से इसके फायदे कई गुणा बढ जाते हैं। यह भी ध्यान रखें कि अखरोट का बहुत अधिक अधिक मात्रा में सेवन न करें। रोजाना सुबह दो भीगे हुए अखरोट खाएं। इससे कई तरह के फायदे मिलेंगे। आगे हम अखरोट के फायदे बताने वाले हैं। 

इन पोषक तत्वों का खजाना है अखरोट 

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   
Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत
अखरोट को मेवों का राजा भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स की वजह से यह दिल की सेहत के लिए अमृत की तरह है।   

अखरोट खाने के फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   
Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत
अखरोट और डायबिटीज को लेकर कई शोध हो चुके हैं। जिनसे यह साबित होता है कि रोज 2 या तीन अखरोट को भीगो कर खाने से डायबिटीज का जोखिम तो कम होता ही है बल्कि डायबिटीज वाले मरीजों को भी इससे स्वास्थ लाभ मिलता है। 

मजबूत हड्डियों के लिए अखरोट

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   
Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत
कैल्शियम और विटामिंस की कमी से शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। अखरोट इस समस्या में भी बेहद मददगार साबित होता है। अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही दर्द निवारक के तौर पर भी काम करता है। यह जोडों में होने वाले सूजन को भी नियंत्रित कर सकता है।  

कोलेस्ट्रॉल को करता है नियंत्रित 

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   
Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना अखरोट खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसकी वजह से हृदय से संंबंधित समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। अखरोट हृदय के लिए एक बेहतरीन पोषक के तौर पर काम करता है। 

तेज दिमाग के लिए

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   
Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत
ज्यादातर लोग अखरोट को इसी खूबी की वजह से इसे पहचानते हैं। अखरोट का आकार देखकर ऐसा लगता है जैसे ये मानव-मस्तिष्क हो। अखरोट का आकार इस बात की तरफ सीधे इशारा करता है कि अखरोट का सेवन तेज दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 तनाव दूर करने में मददगार है। वहीं यह दिमाग को स्वस्थ रखने में विशेष भूमिका निभाता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह दिमाग को तेज करता है। 

पाचन समस्याओं में फायदा

Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत   
Health Tips : ऐसे खाऐंगे अखरोट तो दिमाग के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत
अखरोट में फाइबर तत्व मौजूद होते हैं। फाइबर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से कब्ज नहीं होता और इस समस्या से राहत मिलती है। नियमित अखरोट खाने वाले लोगों का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और गैस या अपच की समस्याएं भी उन्हें कम ही परेशान करती है। 

Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *