वेब कहानियां

Health Tips : फायदे के साथ जानिए अखरोट का इतिहास

अखरोट बीमारियों से लडने की देता है ताकत 

 
नई दिल्ली। टीम डिजिटल :
अखरोट के फायदे (Benifits of walnut) तो आपमें से ज्यादातर लोग जानते होंगे लेकिन क्या आप अखरोट का इतिहास (History of walnut) जानते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से अखरोट के कुछ फायदे (Health benifits of walnut) लोगों को पता है लेकिन अखरोट के फायदे के बारे में भी यहां हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। 
अखरोट (Walnut) पूरी दनिया में इस्तेमाल किया जाता है। डाईफ्रूट्स की श्रेणी में इसका प्रमुख स्थान है और स्वास्थ्य लाभ के मामले में भी यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले विशेष मिनरल्स और विटामिन्स दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। वहीं हड्डियों के पोषण में भी इसका विशेष लाभ है। इसमें कुछ ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। बेहद गुणकारी और फायदेमंद अखरोट का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। 

कई क्षेत्रों से हुई थी अखरोट की उत्पत्ति 

Health Tips : फायदे के साथ जानिए अखरोट का इतिहास
Health Tips : फायदे के साथ जानिए अखरोट का इतिहास
इसे प्राचीन ड्राई फ्रूट कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि इसका इतिहास बेहद पुराना है। अपनी विशेष अनुकूलता की वजह से इसकी उत्पत्ति को कई क्षेत्रों से जोडकर देखा जाता है। विश्वकोश ब्रिटैनिका (Britannica) के मुताबिक, अखरोट उत्तर और दक्षिण अमेरिका, दक्षिणी यूरोप, एशिया और वेस्ट इंडीज में मूल रूप से पाया गया था। इतिहास में मिले कुछ पुख्ता जानकारियों के मुताबिक अखरोट की उत्पत्ति फारस (ईरान) में हुई थी। फूड हिस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का यह मानना है कि इसकी उत्पत्ति 7 हजार ईसा पूर्व में हुई थी। इसके बारे में एक पक्ष तो  यह भी कहता है कि मध्य एशिया में अखरोट की उत्पत्ति हुई थी। जहां इसे जंगली और अर्ध-खेती की अवस्था में भी उगाया गया। यहां से यह चीन, फारस और आखिर में यूरोप तक फैल गया। इतिहासकारों का यह भी मानना है कि 206 ईसा पूर्व से 220 ईस्वी के बीच किसी समय हान राजवंश के दौरान कश्मीर से अखरोट चीन ले जाया गया था। अमेरिकी-भारतीय वनस्पति विज्ञानी सुषमा नैथानी के मुताबिक, अखरोट का उत्पत्ति केंद्र तुर्की, इजराइल, सीरिया, इराक, ईरान, तुर्कमेनिस्तान रहा है। वहीं चीन, ताइवान, थाइलैंड, वियतनाम, कोरिया के अलावा दक्षिण पूर्वी एशिया के अन्य देशों में भी इसकी उपलब्धता के प्रमाण मिलते हैं। 

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

कैलोरी 650 ग्राम, प्रोटीन 15 ग्राम, वसा 65 ग्राम, फाइबर 7 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 14 ग्राम, थायमिन 0.34 मिलीग्राम , विटामिन बी 0.54 मिलीग्राम  , फोलेट 6.98 माइक्रोग्राम , मैंगनीज 3.4  माइक्रोग्राम, कॉपर 1.6 मिलीग्राम , जिंक 3.1 मिलीग्राम , आयरन 2.9 मिलीग्राम , कैल्शियम 98 मिलीग्राम 
अन्य तत्व  मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम 
* (100 ग्राम छिले हुए अखरोट) 
*स्रोत : अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) 

विशेषज्ञों की राय :

Health Tips : फायदे के साथ जानिए अखरोट का इतिहास
Health Tips : फायदे के साथ जानिए अखरोट का इतिहास

 

अखरोट के सेवन से हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर होती है। यह शरीर में लिपिड की वृद्धि को बढ़ाता है। अखरोट का सेवन शरीर में एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को भी कम करता है और एचडीएल (गुड केलोस्ट्रॉल) के स्तर बढाता है। इससे हृदय रोगों को जोखिम कम होता है। 
  • डॉ. रजनी, नेचुरोपैथी विशेषज्ञ 
अखरोट में मौजूद फैटी एसिड्स हड्डियों को बेहतर पोषण प्रदान करता है। इमसें मौजूद खनिज शरीर के पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। इसमें पाई जाने वाली वसा शरीर का वजन नियंत्रित रखता है। अखरोट के तेल में पाए जाने वाले पॉलीफेनोलिक यौगिक शरीर में मौजूद किसी भी तरह के सूजन और इससे जुड़े लक्षणों को कम कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन त्वचा को चमकदार बनाए रखता है। नियंत्रित मात्रा में अखरोट का सेवन बेहतर नींद में भी मदद करता है। वहीं अधिक खाने से यह पेट में समस्या भी पैदा कर सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है। 
  • डॉ. आरपी पाराशर, चिकित्सा अधीक्षक, निगम पंचकर्म अस्पताल, प्रशांत विहार, दिल्ली 
Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from  Menu on the Top of the Website. (Photo : freepik)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *