Saturday, June 21, 2025
HomeSpecialHuman Body Organs Black Market : सुपर मार्केट में बिकता है मानव...

Human Body Organs Black Market : सुपर मार्केट में बिकता है मानव अंग, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Human Body Organs Black Market : हर बॉडी पार्ट की तय है कीमत

नई दिल्ली। मानव अंगों का काला बाजार (Human Body Organs Black Market)  इंसानियत पर कलंक साबित हो रही है। इसकी वजह से लोगों की किडनैपिंग, हत्या जैसे धिनौने अपराध को भी अंजाम दिया जा रहा है। मानव अंग के ऐसे अवैध बाजारों में शरीर के हर अंग की कीमत अलग है। किडनी, लिवर, हार्ट, आंखों की पुतली, बोन मैरो, हरकुछ इस बाजार में बिकता है। एक तरफ अंगदान का मकसद लोगों की जान बचाना है, तो वहीं, इस अवैध बाजार और व्यापार का मतलब है केवल पैसा कमाना।

विश्वभर में बढ रहे ऐसे कवयादों के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है, जिसका फायदा माफिया और तस्कर उठा रहे हैं। द मेडिकल फ्यूचरिस्ट की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो मानव अंगों को बचने वाले इन काले बाजारों का सच उजागर होता है।

अपराध है मानव अंग बेचना

मानव अंग के काले बाजार (Human Body Organs Black Market) में बॉडी के हिस्सों को अलग कर अरबों की कमाई हो रही है। मेडिकल ट्रांस्क्रिप्शन के मुताबिक़, एक मृत शरीर को बेचकर 4 करोड़ 55 लाख रुपए तक हासिल किए जा रहे हैं। अमेरिका सहित विकसित देश और भारत में मानव अंग बेचना अवैध है। बावजूद इसके विश्वभर में चोरी-छुपे इसका अवैध व्यापार चल रहा है। रिपोर्ट्स बताते हैं कि अंगों की अवैध बिक्री कर माफिया अरबो रुपए कमा रहे हैं। वहीं, लोग भी मुहमांगी कीमतों पर अंग खरीद रहे हैं।

Also Read : World Arthritis Day : मधुमेह और कैंसर को भी पीछे छोड सकता है आर्थराइटिस

काले बाजार में यह है मानव अंगों की कीमत

Human Body Organs Black Market : सुपर मार्केट में बिकता है मानव अंग, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Human Body Organs Black Market : सुपर मार्केट में बिकता है मानव अंग, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग | Photo : freepik

The Medical Futurist की रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध बजार (Human Body Organs Black Market) में दस इंच लंबे बाल 4,500 रुपए में मिलते हैं। एक गिलास खून की कीमत 20 हजार तक हो सकती है। इन बाजारों में बोन मैरो 14 से 15 लाख तक में मिलता है। फर्टाइल एग्स की सेल में कीमत 8 लाख रुपए तक हो सकती है। यहां आईवीएफ साईकिल की फैसिलिटी मिलती है। सेरोगेसी के लिए 12 से 19 लाख रुपए खर्च करने पड सकते हैं।

वहीं किडनी के लिए 10 लाख और लिवर के लिए लगभग इतना ही खर्च करना पडता है। हार्ट के लिए 80 लाख से ज्यादा रकम चुकानी पड सकती है। वहीं, आंखों की पुतली साढ़े पंद्रह लाख तक मेें मिलती है। इंसानी खोंपडी की कीमत सुनकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे क्योंकि इसकी कीमत बांकी अंगों के मुकाबले कहीं अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक खोपडी के लिए 19 अरब से ज्यादा रकम खर्च करनी पड सकती है।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest health news ankylosing spondylitis treatment in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article