वेब कहानियां

अधिक या कम नींद आती है तो हो सकती है इस विटामिन की कमी

अधिक या कम नींद आना दोनों ही एक समस्या है। इस समस्या को जीतनी जल्दी दूर कर लिया जाए, सेहत के लिए अच्छा रहता है। नींद एक जरूरी प्रक्रिया है। नियमित और निर्धारित घंटोंं तक सोना संपूर्ण स्वाथ्य के लिए बेहतर है। अगर नींद में समस्या आ जाए तो यह कई समस्याओं को पैदा कर सकता है। कई बार तनाव की वजह से भी नींद प्रभावित होती है लेकिन अगर तनाव न हो और इसके बाद भी नींद ज्यादा या कम आए तो हो सकता है आपका शरीर किसी जरूरी विटामिन की कमी का शिकार हो गया हो।


नई दिल्ली : विटामिन की कमी अनिद्रा को बढावा दे सकता है। वहीं कुछ ऐसे विटामिंस भी हैं जिनकी कमी के कारण असामान्य तरीके से सोने की इच्छा होने लगती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ जरूरी विटामिन की जांच करवाकर पता लगा लें और अगर विटामिन की कमी से ऐसा हो रहा है तो कमी को दूर करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दें।

alt= " sleep disorder "
caas india

 

ज्यादा नींद के लिए इस विटामिन की कमी बन सकता है कारण :

विटामिन डी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन डी की एक और महवपूर्ण भूमिका है। यह कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में भी मदद करता है। हड्डियो के धनत्व को बढाने के साथ विटामिन डी पाचनतंत्र और इम्यूनिटी सिस्टम को भी सुचारू रखता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी शरीर में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का कारण बन सकती है।

इसे भी पढें : कलाकारों ने संगीत के माध्यम से ऑटोइम्यून डिसार्डर के प्रति किया जागरुक

विटामिन डी और नींद के बीच संबंध को लेकर कई स्टडी और रिसर्च में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इसकी कमी के कारण नींद की समस्या होती है। विटमिन डी का स्तर शरीर में बनाए रखने के लिए सबसे आसान और सुलभ तरीका है कि सुबह कुछ देर के लिए सूरज की रोशनी में रहा जाए।

इनकी मदद से पूरी करें विटामिन डी की कमी :

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही, पनीर, चीज
सोयाबींस इत्यादि।
टूना मछली
संतरे का जूस
कॉड लिवर ऑयल
सैमन फिश
स्वोर्डफिश।

इसे भी पढें : फिजियोथेरेपी के लिए पहुंचा AS पेशेंट, रह गया हैरान

विटामिन बी12

नींद की समस्या के लिए जिम्मेदार दूसरा विटामिन बी 12 है। इसकी कमी के कारण ज्यादा देर तक सोते रहने की इच्छा हो सकती है। बुजुर्ग लोगों के शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होना बेहद आम है। इसकी कमी के कारण शरीर में न्यूरोलॉजी और मानसिक समस्याएं भी हो सकती है। रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विटामिन बी12 की कमी के कारण काफी अधिक नींद आने की समस्या हो जाती है। विटामिन बी 12 बहुत ही कम खाद्य पदार्थों में पाई जाती है। जो लोग शाकाहारी हैं, उनके लिए तो विकल्प और भी कम हैं।

ऐसे पूरी करें विटामिन बी12 की कमी :

ओट्स, दलिया
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दही, दूध, पनीर इत्यादि
सोयाबीन
अंडे इत्यादि।

इन विटामिन्स की कमी से भी हो सकती है नींद की समस्या :

विटामिन बी2
विटामिन बी3
विटामिन बी5
विटामिन बी6
विटामिन बी9
विटामिन सी


Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research |  on  https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website 

1 thought on “अधिक या कम नींद आती है तो हो सकती है इस विटामिन की कमी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *