वेब कहानियां

Lalu yadav Health Update : लालू के स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार, निजी वार्ड में हो सकते हैं शिफ्ट 

 दिल्ली एम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक आज उन्हें निजी वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। 

नई दिल्ली : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव  के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार पाया है। बताया  जा रहा है कि अगर आगे सबकुछ ठीक रहा तो आज उन्हें सीसीयू से निजी वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। 
लालू को बुधवार देर रात पटना से नई ​दिल्ली एम्स लाया गया था। अपने घर में ही गिरने के कारण उनके शरीर में तीन जगहों पर फ्रैक्चर है। इसके अलावा वे मुधमेह, हृदय रोग और किडनी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। उनका उपचार एम्स कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. राकेश यादव, ऑर्थोेपेडिक विभाग के एसोसिएट प्रो. विवेक रंजन और नेफ्रोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रो. आरके यादव की निगरानी में किया जा रहा है। 

दिल्ली : अब इस निजी अस्पताल में निशुल्क मिलेगी DR-TB की दवा 

DR-TB नियंत्रण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर  काम करेगा प्राइवेट अस्पताल  दिल्ली के
जानकारी के मुताबिक उनके कंधे में फ्रैक्चर होने के सा​थ पेल्विक और फिमर (जांघ की हड्डी) में भी फ्रैक्चर है। इसके अलावा उनकी पसली में भी चोट लगी है। उन्हें बुखार भी है। डॉक्टर जरूरी दवाओं के साथ रिकवरी के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स भी दे रहे हैं। लालू परिवार के एक करीबी के मुताबिक उनका पल्स रेट और ब्लड प्रेशर अब सामान्य है।

यूपी : गडबडियों के चलते 1.62 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड  निरस्त

यूपी में आयुष्मान योजना में गडबडियों को खुलासा हुआ है। जिसके चलते 1.62 लाख आयुष्मान कार्ड निरस्त होने की
वेंटिलेटर सपोर्ट से उन्हें हटा लिया गया है। इसके अलावा उन्हों ने खिचडी भी खाया। दो तीन दिनों में उनकी स्थिति बेहतर होगी। अब वह खुद बिस्तर पर बैठ पा रहे हैं और हल्का सहारा देने के बाद खडे भी हो पा रहे हैं। बताया गया है कि शुक्रवार को उन्हें सीसीयू से निजी वार्ड में  शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *