हेल्थ रिपोर्ट 2022 : हेल्थ के मामले में दुनिया में किस तरह की रही हलचल
नई दिल्ली : योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए, प्रधानमंत्री पुरस्कार-2021 की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार योग के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार इस बार लेह, लद्दाख के भिक्खु संघसेना और साओ पाउलो को दिया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील के मार्कस विनीसियस रोजो रॉड्रिक्स भी सम्मानित किए जाएंगे। साथ ही दो संगठन – द डिवाइन लाइफ सोसाइटी, ऋषिकेश, उत्तराखंड और ब्रिटिश व्हील ऑफ योग, यूनाइटेड किंगडम को भी इस उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा।


यहां बता दें कि योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून, 2016 को चंडीगढ़ में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर की गई थी।
आयुष मंत्रालय ने इन पुरस्कारों के लिए दिशानिर्देश तैयार किया। पुरस्कारों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी (प्रारंभिक मूल्यांकन के लिए) और मूल्यांकन समिति (अंतिम मूल्यांकन के लिए जूरी) गठित की गई।
यहां बता दें कि इसके माध्यम से दो चरणों की चयन प्रक्रिया का पारदर्शी तरीके से पालन किया जाता है। MyGov प्लेटफॉर्म पर एक खुले विज्ञापन के माध्यम से 2021 के पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किया गया था। इसकी शुरूआत 29 मार्च, 2021 को की गई और अंतिम तिथि के तौर पर 11 मई, 2021 का दिन निर्धारित किया गया था।
इसे भी पढें :
इन पुरस्कारों के लिए सचिव (आयुष) की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई थी। जिन्हें 120 आवेदन प्राप्त हुए और समिति ने अपने इनपुट से एक लघुसूची तैयार की। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में जूरी ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों की जांच की। फिर उसके बाद संस्थाओं और और व्यक्तियों द्वारा किए गए योगदान का विश्लेषण भी किया गया।
चयन चार अलग-अलग श्रेणियों- अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, राष्ट्रीय व्यक्तिगत और राष्ट्रीय संगठन के तहत प्राप्त नामांकन के आधार पर की गई। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक नकद पुरस्कार का मूल्य 25.00 लाख रुपए होगा।
इन्हें मिलेगा इस बार योग का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार :
मार्कस विनीसियस रोजो रॉड्रिक्स, साओ पाउलो, ब्राजील- अंतर्राष्ट्रीय व्यक्ति
ब्रिटिश व्हील ऑफ योगा, यूनाइटेड किंगडम- अंतर्राष्ट्रीय संगठन
भिक्खु संघसेना, लेह, लद्दाख- राष्ट्रीय व्यक्ति
द डिवाइन लाइफ सोसाइटी, ऋषिकेश, उत्तराखंड- राष्ट्रीय संगठन
Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website .
Bahut hi achi khabar