Tuesday, April 15, 2025
HomeAmazing NewsReality or Illusion : क्या खरबूजा खरबूजे को देखकर वाकई रंग बदलता...

Reality or Illusion : क्या खरबूजा खरबूजे को देखकर वाकई रंग बदलता है? यह है हकीकत

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Reality or Illusion : मुहावरा है या वास्तव में है कोई वैज्ञानिक आधार

नई दिल्ली।टीम डिजिटल : Reality or Illusion : क्या खरबूजा (melon) खरबूजे को देखकर वाकई रंग बदलता है? क्या वास्तव में ऐसा होता है या फिर यह महज एक कहावत है। क्या इस कहावत के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार भी है? इस मुहावरे का प्रयोग उन लोगों के लिए किया जाता है, जो एक दूसरे को देखकर नकल करते हैं। आईए, यहां हम आपको इन सवालों का जवाब देते हैं।

कैसे बनी यह कहावत

Reality or Illusion : क्या खरबूजा खरबूजे को देखकर वाकई रंग बदलता है?
Reality or Illusion : क्या खरबूजा खरबूजे को देखकर वाकई रंग बदलता है? Photo : freepik

यह कहावत आमतौर पर खरबूजे का उदाहरण देते हुए इंसानों के लिए बनाई गई है। इसका अर्थ यह है कि जब खरबूजे  के पकने का समय होता है, तब सबसे पहले वह खरबूजा पकता है, जिसका फूल सबसे पहले आया था। जब खरबूजा पकने लगता है, तब उसका रंग हरे से पीला होने लगता है। यह खरबूजे के पकने का संकेत है। इस प्रक्रिया के बाद दूसरे खरबूजे भी पकने शुरू हो जाते हैं। इसी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह कहावत बनाई गई थी, जो आज बेहद लोकप्रिय हो चुकी है।

Also Read : Train Ticket Discount : इन मरीजों को मिलती है ट्रेन ​टिकट में छूट

क्या है वैज्ञानिक आधार?

खरबूजा खरबूजे को देखकर रंग बदलता है.. इसके पीछे कौन सा वैज्ञानिक आधार है। दरअसल, एथिलीन (गैसियस कंपाउंड) फलों को पकाने के लिए जिम्मेदार होता है। पके हुए फल एथिलीन कंपाउंड को रिलीज करते हैं। इसका असर पक रहे फल के आसपास मौजूद अन्य फलों पर भी पडता है। कई बार यह भी देखा गया है कि फल बहुत अधिक पककर सडने भी लग जाते हैं। ऐसे में उसके आसपास मौजूद दूसरे फल भी प्रभावित होते हैं। इसके पीछे मुख्य रूप से एथिलिन ही जिम्मेदार होता है। एथिलिन एक गैसियस कंपाउंड होने के साथ एक प्लांट हार्मोन भी है।

आपने देखा होगा कि कुछ फलों के ढेर में एक या दो फल के पकने की प्रक्रिया शुरू होते ही दूसरे फल भी पकने शुरू हो जाते हैं। पकने वाले फलों में एथिलिन गैसियस फॉर्म में होता है। जब पके फलों से गैस रीलीज होता है और दूसरे फल इसके संपर्क में आते हैं, तब वे भी पकने की प्रक्रिया में आ जाते हैं। ऐसे में यह साबित होता है कि खरबूजा खरबूजे को देखकर रंग बदलता है, यह महज कहावत  ही नहीं है बल्कि इसके पीछे ठोस वैज्ञानिक आधार भी है।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article