वेब कहानियां

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने की हडताल

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड अचानक भडक गए। उन्होंने काम बंद कर दिया और जमा होकर विरोध शुरू कर दिया। मामला नियुक्ति से जुडा हुआ है।


नई दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल में सोमवार की सुबह अचानक सिक्योरिटी गार्ड आक्रोशित हो गए। उन्होंने तत्काल काम बंद कर दिया और जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जानकारी के मुताबिक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सिक्योरिटी गार्डस में असंतोष की स्थिति है।

यह बवाल तब शुरू हुआ जब सिक्योरिटी गार्डों को यह जानकारी मिली कि अस्पताल प्रशासन ने नए सिरे से टेंडर जारी कर दूसरी कंपनी को नए लोगों की भर्ती का ठेका दे दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही करीब एक हजार सिक्योरिटी गार्ड लामबंद हो गए और इसका विरोध करने लगे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। तनाव बढता हुआ देखकर अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसे भी पढे : दिल्ली में कोरोना से तीन की मौत

मौके पर स्थानीय पुलिस थाने से कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने गार्डस को समझाने का प्रयास किया। सिक्योरिटी गार्ड अस्पताल प्रशासन द्वारा उठाए गए नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कदम से बेहद आहत हैं। उनका कहना है​ कि अस्पताल प्रशासन तत्काल अपने कदम वापस ले।

इस दौरान गार्डस ने भर्ती में होने वाली गडबडी को भी उजागर किया। उनका कहना है कि ठेके से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और ठेकेदार की मनमानी को नियंत्रित किया जाए। ताजा सूचना मिलने तक सिक्योरिटी गार्ड काम पर नहीं लौटे हैं और स्थानीय पुलिसकर्मी उन्हें समझाने का प्रयास जारी रखे हुए हैं।

[aiovg_videos category=”644″ limit=”1″ orderby=”rand”]


Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research |  on  https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *