हेल्थ रिपोर्ट 2022 : हेल्थ के मामले में दुनिया में किस तरह की रही हलचल
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए 50 बिस्तरों वाले दो अस्पताल तैयार करने की घोषणा की है। अस्पतालों को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की मदद से तैयार किया जाएगा। मंत्रालय ने बालटाल और चंदनवाड़ी में इनडोर सुविधा को बढ़ाने के अस्पतालों को तैयार करने का फैसला लिया है। मंत्रालय की ओर से दी जाने वाली राशि के माध्यम से डीआरडीओ 50 बिस्तरों की सुविधा वाला यह अस्पताल विकसित करेगा।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक 50 बिस्तरों की सुविधा वाले इन दो अस्पतालों के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए डीएचएस (कश्मीर) से अनुरोध किया गया है। कश्मीर के डीएचएस को आगे की तैनाती के लिए मंत्रालय के पास उपलब्ध बाकी मौजूद जन शक्ति (केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस और राज्यों की ओर से नामित) को प्रदान किया गया।
मंत्रालय ने अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के चिकित्सा पेशेवरों की भी तैनाती की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य सरकारों को चिकित्सीय तैयारी के साथ-साथ जरूरी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दे दी गई है। इनमें जम्मू और कश्मीर सरकार की सहायता के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारियों (जीडीएमओ) की सेवाओं को भी शामिल किया गया है। ये विशेषतौर पर उन राज्यों से संबंधित हैं, जहां से बडी तादाद में तीर्थयात्री पहुंचते हैं।
यह भी बतायाा गया कि चिकित्सा से जुडी किसी आपातकालीन स्थिति से मुकाबला करने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों सहित स्वास्थ्य पेशेवरों को समूहों में तैनात किया जाएगा। पहला बैच- 25 जून, 2022 से शुरू होकर 13 जुलाई 2022 तक, दूसरा बैच 11 जुलाई, 2022 से 28 जुलाई, 2022 तक और तीसरा बैच 26 जुलाई, 2022 से 11 अगस्त, 2022 तक तैनात किया जाएगा।
इसे भी पढें : दिल्ली : सरकारी अस्पतालों में 128 पद होंगे अब स्थायी
स्वास्थ्य सेवा के निदेशक (डीएचएस, कश्मीर) के माध्यम से जम्मू और कश्मीर सरकार ने केंद्र सरकार के अस्पतालों और सीजीएचएस से 155 चिकित्साकर्मियों (87 डॉक्टरों, 68 पैरामेडिकल कर्मियों) के लिए भी अनुरोध किया था। जिसके बाद केंद्र सरकार के अस्पतालों और सीजीएचएस से 176 नाम (115 डॉक्टर और 61 पैरामेडिकल कर्मी) दिए गए हैं। इनकी तैनाती को लेकर सूची कश्मीर के डीएचएस को भेजी गई है।
चिकित्साकर्मियों (डॉक्टर और पैरामेडिकलकर्मी) को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से तैनात किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस, कश्मीर) के जरिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 437 चिकित्साकर्मियों (154 डॉक्टरों, 283 पैरामेडिकलकर्मियों) के लिए निवेदन भेजा था।
मंत्रालय के मुताबिक 9 राज्यों से कुल 433 नामों (214 डॉक्टर और 219 पैरामेडिकलकर्मियों) की सूची प्राप्त हो गई है। डीएचएस (कश्मीर) की ओर से तीनों बैचों के लिए इनमें से 428 चिकित्सा कर्मियों (211 डॉक्टरों, 217 पैरामेडिकलकर्मियों) की तैनाती पहले ही हो चुकी है।
Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website .