हेल्थ रिपोर्ट 2022 : हेल्थ के मामले में दुनिया में किस तरह की रही हलचल
यूपी में आयुष्मान योजना में गडबडियों को खुलासा हुआ है। जिसके चलते 1.62 लाख आयुष्मान कार्ड निरस्त होने की जानकारी सामने आई है। सरकार इन गडबडियों को लेकर सख्त रूख अपना रही है।
नई दिल्ली : यूपी (UP) में आयुष्मान कार्ड बनाने में गडबडी उजागर होने के चलते 1.62 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक इस फर्जीवाडे (fraud in ayushman bharat scheme) का पता चलते ही सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए इसकी सर्विलांस बढा दी है। सर्विलांस केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों स्तर पर किया जा रहा है। शिकायतों के अलावा दूसरे मामलों की भी रेंडम जांच की जा रही है।
नाम पते में बदलाव वाले अनुरोध को केंद्र का सॉफ्टवेयर रिजेकट कर रहा है। मुख्यालय के नियंत्रण कक्षों में आने वाली शिकायतों और क्लेम करने वालों से फोन कर के विस्तृत जानकारियों को जुटाया जा रहा है। जिला, प्रदेश और केंद्र तीन स्तरों पर इस मामले में निगरानी की जा रही है।
List of schemes of the government of India
Retrieved 11 April 2022. “Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY)”. Press Information Bureau. Ministry of Health and Family Welfare, Government
यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से लाचार वर्ग को सहायता प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) की शुरूआत की थी। इसके जरिए पांच लाख रुपए तक की मुुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई है। लोग फर्जी तरीके से कार्ड बनवा रहे हैं।
प्रदेश (UP) के कई जिलों से लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें फर्जी तरीके से कार्ड बनवाकर अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने की बात सामने आ रही है। सूत्र बताते हैं कि कुछ लुप होल्स का इस्तेमाल कर योजना पात्रों के नाम पर दूसरा व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा ले रहा है। अब कार्ड बनाने से लेकर वेरिफिकेशन की प्रकिया को और अधिक सख्त कर दिया गया है। जिसके आधार पर आयुष्मान भारत योजना में फर्जी कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।
दिल्ली : अब इस निजी अस्पताल में निशुल्क मिलेगी DR-TB की दवा
DR-TB नियंत्रण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करेगा प्राइवेट अस्पताल दिल्ली के
आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) से संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व आगरा में बडी तादाद में फर्जीवाडे के ऐेसे मामले पकडे गए थे। योजना शुरू होने के बाद मेरठ, गोरखपुर, इटावा, बदायूं, बलिया सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में फर्जीवाडे के ऐसे मामलों की जानकारी सामने आ रही है।
Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website
Bahut hi dukhad khabar garibon k liye