Indian celebrities जिन्होंने ने अंगदान करने का किया है वादा
BY: Caas India Web Team
Photo : Google
7th Feb 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आर्मी ऑर्गन रिट्रीवल एंड ट्रांसप्लांटेशन ऑथोरिटी के कार्यक्रम में अंगदान करने का वचन दिया है।
Photo : Google
अभिनेता आमिर खान ने भी मरणोंपरांत अपने अंगों को दान करने का वचन दिया है। आमिर ने यह फैसला 'शिप ऑफ थीसिस' में एक ब्लाइंड कैरक्टर से प्रेरित होकर लिया।
Photo : Google
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपनी आंखें दान करने का वायदा किया है।
Photo : Google
योग गुरु बाबा रामदेव ने भी अपने अंग दान करने का वायदा किया हुआ है। वे अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहते हैं।
Image : Google
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की सुंदर आंखों का हर कोई दीवाना है। वे आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया है।
Image : Google
सुपरस्टार रजनीकांत लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने आदित्य ज्योत आई डोनेशन अभियान में अपनी आंखें दान करने का वादा किया है।
Image : Google
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता आर माधवन ने भी दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए अपनी किडनी, आंखें, दिल, फेफड़े, अग्न्याशय और हड्डियां दान करने का वचन लिया है।
Image : Google
भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी अंगदान का वचन दिया हुआ है। उन्होंने अपोलो ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट को अंगदान करने की घोषणा की थी।