Mansoon Health Tips

मानसून में रहना चाहते हैं निरोग तो करेंं ये प्रयोग 

BY : Caas India

l27 June 2022

Mansoon Health Tips

मानसून में रहना चाहते हैं निरोग तो करेंं ये प्रयोग 

27 June 2022

मानसून और बारिश के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी प्रभावित होती है। इसके अलावा इस मौसम में पाचनतंत्र पर भी असर होने की संभावना बनी रहती है। केवल इतना ही नहीं बारिश के मानूसूनी मौसम में त्वचा से संबंधित परेशानियां भी समस्या पैदा कर सकती है। अगर आपको इस मौसम में खुद को फिट रखना है और बीमारियों को खुद से दूर रखना है तो यह प्रयोग करके देखेंं। यह प्रयोग आपको स्वस्थ रखने में सहायक साबित होगी।

हम आपको ऐसे चुनिंदा फल-सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर से  बारिश के मौसम में आपके स्वास्थ्य का विश्वसनीय रक्षक  माना जाता है। जिन फल और सब्जियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वे बेहद गुणकारी होने के साथ संक्रमणरोधी और एंडिऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर है। यहां स्पष्ट कर दें कि हमारे बताए गए टिप्स सामान्य लोगों के लिए हैं। अगर किसी को पहले से कोई समस्या हो या फिर इन फल और सब्जियों से किसी तरह की एलर्जी हो तेा पहले आप अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर ले लें।

सेब :

रोजाना खाली पेट एक सेब जरूर खाएं। सेब खाने से  आपके शरीर में एनर्जी तो बनी ही रहेेगी साथ ही पाचनतंत्र को सुचारू रखने में भी मदद मिलेगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि सेब शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने में सहायता करता है। जोडों की समस्या से पीडित लोगों को भी डॉक्टर संतुलित मात्रा में सेब खाने की सलाह देते हैंं। ध्यान देने की बात यह है कि जिन लोगों को क्रॉन्स (आंत में होने वाली इंफ्लामेट्री बीमारी) हो व ह बिना डॉक्टरी परामर्श के अपने स्तर पर किसी भी फल  या सब्जियों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि फायदे से अधिक नुकसान होने को जोखिम अधिक बना रहता है।

मानसून के सीजन में जामून किसी औषधी से कम नहीं है। यह आपको कई शारीरिक कमियों से उबारता है, साथ ही बेहद गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद और नेचुरोपैथी विशेषज्ञ तो मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए इसके नियमित इस्तेमाल की सलाह देते हैं। जानकारी के मुताबिक जामुन पेट दर्द की समस्या के लिए काफी कारगर  माना जाता है। इसमें पोटेशियम, आयरन, फोलेट की अच्छी मात्रा मौजूद होती  है।

जामुन

आलूबुखारा

बारिश के मौसम में आलूबुखारा भी बेहद गुणकारी माना  गया है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसके अलावा विटामिन सी, मिनरल्स और फाइबर की मात्रा भी होती है। विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बढाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसमें वायरल  रोगों से भी लडने के गुण मौजूद होते हैं। मिनरल्स जहां हड्डियों को पोेषित कर उसे मजबूती देता है, वहीं इसमें मौजूद  फाइबर की मात्रा आंतों को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती है।

लौकी

इसे मानसून में खाई जाने वाली सबसे सेहतमंद सब्जि का तमगा हासिल है। यह शरीर को अनेको फायदे प्रदान करता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है। हृदय की सेहत के लिए लौकी बेहद उपयोगी होता है। वहीं, वजन कम करने से लेकर त्वचा को स्वस्थ रखने में भी लौकी मदद करता है। जिन्हें नींद नहीं आने की समस्या है, वह लौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद होने के साथ आपके बालों को भी सफेद होने से रोकता है।

और अधिक हेल्थ टिप्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें। अन्य विषयों पर हेल्थ टिप्स के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें !