वेब कहानियां

Health Tips : जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है विटामिन बी 12 की कमी

 

नई दिल्ली। रत्नेश सिंह : शरीर में विटामिन बी 12 की कमी कई समस्यओं का कारण बन सकती है। विशेषकर जोडों में दर्द और न्यूरोलॉजी की समस्याएं न केवल इसकी कमी की वजह से हो सकती है बल्कि अगर यह समस्या पहले से हो, तो लक्षण और बिगड भी सकते हैं। यहां हम आपको विटामिन बी 12 (vitamin B12 Deficiency Symptoms in Hindi) के संबंध में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं :

70 प्रतिशत आबादी में विटामिन बी 12 की कमी :

विटामिन बी 12 से संबंधित एक अध्ययन में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। अपने अध्ययन में विशेषज्ञों ने यह पाया कि देश की 70 प्र​तिशत आबादी विटामिन बी 12 की कमी का सामना कर रही है। जहां तक Ankylosing Spondylitis का सवाल है कि तो इन मरीजों में सामान्य रूप से इस विटामिन की कमी पाई जाती है।

 

इसे भी पढें : Health Tips : दर्द की दवा है मूंगफली का तेल

इसकी कमी से AS से प्रभावित मरीजों में नर्वस सिस्टम की कमजोरी हो सकती है। इसके साथ ही जोडों का दर्द भी बढ सकता है। दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव शर्मा के मुताबिक जोडों में दर्द और नर्वस सिस्टम से जुडे मरीजों को विटामिन बी 12 की कमी को नियमित रूप से मॉनिटर करते रहना चाहिए। इसकी सामान्य मात्रा शरीर में बनी रहे तो इन बीमारियोें में खराब स्थिति से काफी हदतक बचा जा सकता है।

[Total_Soft_Gallery_Video id=”1″]

कई अन्य विटामिन का भी स्तर प्रभावित कर सकती है विटामिन बी 12 की कमी :

डॉ. गौरव के मुताबिक विटामिन बी 12 की कमी के तार दूसरे विटामिनों से भी जुडे हैं। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो इसकी वजह से विटामिन डी3 की कमी भी हो सकती है। यहां बता दें कि विटामिन डी3 शरीर में कैलशियम को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विटामिन की कमी से शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी प्रभावित हो सकती है। जिसके कारण हड्डियों में कमजोरी, ऑस्टियोपैरोसिस और अन्य कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है। बहुत कम लोगों को यह पता है विटामिन बी 12 की कमी शरीर में खून की कमी यानि, एनीमिया का कारण बन सकता है।

इसे भी पढें : ऑटो इम्यून बीमारी ने खेल प्रेमी युवा का बदल दिया जीवन

  • विटामिन B-12 की कमी के प्राथमिक कारण:-

    Health Tips : जोडों के दर्द को बढा सकती है विटामिन बी 12 की कमी
    Health Tips : जोडों के दर्द को बढा सकती है विटामिन बी 12 की कमी
  • अपर्याप्त भोजन
  • आंतों में अमलता की कमी
  • ज्यादा antibiotics प्रयोग करना
  • विटामिन D-3 की कमी

    विटामिन B-12 कमी के लक्षण (vitamin B12 Deficiency Symptoms in Hindi)

  • थकान और कमजोरी महसूस करना
  • मेमोरी लॉस
  • हाथ पैरों में झुनझुनी
  • आँखों की समस्या
  • चक्कर आना
  • एड़ी में दर्द
  • हाथ पैरों में दर्द
  • मसल्स में दर्द

 

इसे भी पढें : Monsoon Health Tips : मानसून में रहना चाहते हैं निरोग तो करेंं ये प्रयोग

 

विटामिन B-12 की कमी के प्राथमिक कारण:-

Health Tips : जोडों के दर्द को बढा सकती है विटामिन बी 12 की कमी
Health Tips : जोडों के दर्द को बढा सकती है विटामिन बी 12 की कमी
  • अपर्याप्त भोजन
  • आंतों में अमलता की कमी
  • ज्यादा antibiotics प्रयोग करना
  • विटामिन D-3 की कमी
  • विटामिन B-12 की कमी एका एक नहीं होती है ये धीरे धीरे होता है |
  • इसके लक्षण कुछ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मिलते जुलते है, इसीलिए लोग अक्सर इसपर ध्यान नहीं देते |

इनमें पाई जाती है विटामिन बी 12 : (Vitamin B12 Sources in Hindi)

दूध,दही, पनीर, ओमेगा ऐसिड, मछली, अंडा


Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website.

 

 

 

2 thoughts on “Health Tips : जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है विटामिन बी 12 की कमी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *