शनिवार, नवम्बर 1, 2025
होमLatest ResearchLiver Care : उम्र भले ही बढ जाए लिवर रहता है जवान

Liver Care : उम्र भले ही बढ जाए लिवर रहता है जवान

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Liver Care : लिवर (Liver) पर उम्र बढने का असर नहीं होता

नई दिल्ली।टीम डिजिटल : Liver Care : उम्र भले ही बढ जाए लिवर रहता है जवान-  लिवर (Liver) पर उम्र बढने का असर नहीं होता लेकिन अगर आपका खानपान सही और कोई बुरी आदत नहीं पाल रखी है तो आपका लिवर जवान रहेगा। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक ताजा स्टडी में इस बात की पुष्टि हुई है।

 जर्मनी की ड्रेसडन यूनिव​र्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों की स्टडी में लिवर के बारे में यह नई जानकारी सामने आई है। विशेषज्ञों ने स्टडी में मेथमेटिकल मॉडलिंग और रेट्रोस्पेकटिव रेडियोकार्बन वर्थ डेटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए यह जानकारी उजागर की है।

इसे भी पढें : इस तेल के इस्तेमाल से जोडों के दर्द मे मिल सकती है राहत

दरअसल, 20 वीं शताब्दी में एक परमाणु परीक्षण की गई थी। इस दौरान वातावरण में कार्बन आइसोटॉप्स फैल गए थे। विशेषज्ञों ने इस स्थिति को ही आधार बनाते हुए अपनी स्टडी को अंजाम दिया। जिसके बाद यह पता चला कि हमारी उम्र जरूर बढती है लेकिन बढती हुई उम्र का लिवर कोई असर नहीं होता है।

यहां यह स्पष्ट कर दें कि लिवर मानव शरीर का सबसे बडा और महत्पूर्ण अंग है, जिसमें खुद के नुकसान की भारपाई करने की क्षमता होती है लेकिन अगर लिवर ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाए तो कई मामलों में यह खुद को दोबारा विकसित नहीं कर पाता। जिसके कारण इसकी कार्यप्रणाली ठप हो जाती है और शरीर में विषैले तत्वों की अधिकता के चलते इंसान की मौत हो जाती है।

ड्रेसडन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट डॉ. ओलाफ बर्गमैन (Dr. Olaf Bergmann) के मुताबिक इससे फर्क नहीं पडता कि इंसान की उम्र क्या है। व्यक्ति भले ही अस्सी साल का क्यों न हो लिवर (Liver) की उम्र औसतन तीन वर्ष बरकरार रहती है लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि वह शराब आदि का सेवन न करता हो। यह कन्क्लूजन विशेंषज्ञों ने 20 से 84 साल की उम्र के 50 से अधिक लोगों का पोस्टमार्टम और टिशूज बायोप्सी रिपोर्ट के विश्लेषण के जरिए निकाला है।

इसे भी पढें : एएस जागरूकता कार्यक्रम के लिए डॉ पाराशर सम्मानित

दरअसल, शरीर का लिवर के द्रव्यमान (Liver mass) पर कड़ा नियंत्रण रहता है। विशेषज्ञों को यह जानकारी मिली कि लिवर का एक छोटा अंश 10 साल तक जीवित रह सकता है। जब विशिष्ट लिवर कोशिकाओं की तुलना डीएनए की समृद्ध कोशिकाओं वाले लिवर से करते हैं, तो रिन्यूवल में भूलभूत अंतर मिलता है।

बर्गमैन के मुताबिक विशिष्ट कोशिकाओं का साल में करीब एक बार ही निर्माण हो पाता है। जबकि, डीएनए की समृद्ध कोशिकाएं 10 साल तक लिवर में मौजूद रहती है।

जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढती है, इन कोशिकाओं में दोबारा खुद की मरम्मत करने की क्षमता कम होने लगती है। इस नई स्टडी में यह पता चला है कि ये लिवर सेल्स में हेपेटोसाइट्रस पर लागू नहीं होता है1 वहीं जानवरों पर की गई स्टडी के परिणाम इंसानों पर किए गए अध्ययन के विपरीत पाए गए हैं।

Liver Care : उम्र भले ही बढ जाए लिवर रहता है जवान

[table “5” not found /]

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
RELATED ARTICLES

Latest Article